home page

सीआरपीएफ की 88वीं वर्षगांठ पर 212वीं बटालियन में सैनिक सम्मेलन आयोजित

 | 
सीआरपीएफ की 88वीं वर्षगांठ पर 212वीं बटालियन में सैनिक सम्मेलन आयोजित


सुकमा, 27 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 212वीं बटालियन परिसर में सोमवार को बल की 88वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों एवं जवानों द्वारा बलिदानियाें को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

इसके उपरांत क्वार्टर गार्ड में कमांडेंट (एओडी) शमीमुद्दीन शेख ने सलामी ली तथा सीआरपीएफ की उपलब्धियों एवं गौरवशाली परंपराओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विशेष सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों को सीआरपीएफ की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान मिठाई का वितरण भी किया गया। वर्षगांठ समारोह के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट (एओडी) शमीमुद्दीन शेख के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन) दिनेश कुमार, उप कमांडेंट गौरव शर्मा, सहायक कमांडेंट राकेश लामा, सहायक कमाण्डेन्ट सहित सभी अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान एकत्रित हुए

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे