home page

साय ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

 | 
साय ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस के दामन में जुटे पूर्व सांसद नंदकुमार साय ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अब यह जानना बाकी है कि वे वापस भाजपा में शामिल होंगे या नहीं। इससे जुड़ी जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह कयास किया जा रहा है कि वे वापस भारतीय जनता पार्टी से जुड़ सकते हैं। 
विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। एक के बाद एक कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में एक और वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि चुनाव से ठीक पहले ही नंदकुमार साय ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामा था।