home page

हर क्षेत्र में साहू समाज अपनी अलग पहचान बना रहा है : चंद्रभागा साहू

 | 
हर क्षेत्र में साहू समाज अपनी अलग पहचान बना रहा है : चंद्रभागा साहू


धमतरी , 11 जनवरी (हि.स.)। शहर के बांसपारा वार्ड स्थित साहू समाज भवन में रविवार को शहर तहसील साहू समाज के मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

आज बांसपारा वार्ड में शहर तहसील साहू समाज धमतरी के नव मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान और प्रगति में सहभागी बनने का संकल्प लिया। शहर तहसील साहू समाज की अध्यक्ष चंद्रभागा साहू ने कहा कि किसी भी समाज के प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है। साहू समाज शिक्षित समाज है। आज हर क्षेत्र में साहू समाज अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। पूर्व अध्यक्ष रोहित साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में संख्या बल में साहू समाज के लोगों की अधिकता है। सत्ता परिवर्तन में भी समाज के लोगों की अहम भूमिका होती है। यदि समाज एकजुट होगा तो हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सामाजिक एकता पर जोर दिया। इसके बाद सभी मनोनीत पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठों ने शपथ ग्रहण कराया और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डा रामकुमार साहू ने किया।

इस अवसर पर संरक्षक रोहित कुमार साहू, यशवंत कुमार साहू, गोपीकिशन साहू, आर के साहू, एमके साहू, सियाराम साहू, प्रवीण साहू, लक्ष्मी साहू, डोमार सिंह दादरा, हरलाल साहू, के आर बांकड़े, रामेश्वर साहू, यशवंत साहू सहित समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के पूर्व बैठक में शहर तहसील साहू समाज अध्यक्ष चंद्रभागा साहू ने कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष डाॅ रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष महिला भगवती साहू, संगठन सचिव जानकी साहू, सचिव ईश्वर साहू, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार साहू, सहसचिव पुष्पेंद्र साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक लीलाराम साहू, सहसंयोजक नंदकुमार साहू, सहसंयोजक नारायण साहू, सहसंयोजक सेवक राम साहू, अंकेक्षक डा गिरीश साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक दिलीप साहू, सहसंयोजक युवराज साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक लक्ष्मण साहू, सहसंयोजक यशवंत साहू, प्रकाश साहू, किशोर साहू, अशोक कुमार साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजक संतोषी साहू, सहसंयोजक पुष्पलता साहू, दयावती साहू, महिला प्रकोष्ठ सहसंयोजक मीना साहू, प्रीतिबाला साहू, विधि प्रकोष्ठ संयोजक प्रवीण साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ डा भूपेन्द्र साहू, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र साहू, हेमलाल साहू, दुर्गेश साहू को मनोनीत किया गया है। सलाहकार मंडल में विजय गौतम साहू, डोमार सिंह दादरा, श्यामलाल साहू, किशन लाल साहू, जानूराम साहू सहित अन्य सामाजिक लोगों का नाम शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा