शासकीय आई.टी.आई.जॉजगीर में 10 सितम्बर 2026 को होगा रोजगार मेला का आयोजन
जांजगीर-चांपा , 07 सितम्बर (हि. स.)।जांजगीर-चांपा जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर द्वारा शासकीय आई.टी.आई.जॉजगीर में 10 सितम्बर दिन गुरुवार को प्रातः 11ः00 बजे से 3.00 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिसमें निजी क्षेत्र के 03 नियोजक उपस्थित रहेगें। कैरियर ट्री चेन्नई द्वारा ट्रेनी 150 पद, चैतन्य फाईनेंस इंडिया लिमिटेड रायगढ़ द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्टिव के 20 पद एवं भारतीय जीवन बीमा निगम नैला द्वरा बीमा सखी के 20 पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा/इंजीनियरिंग/बीई निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 12000 से 29000 व अन्य भत्ते देय होगा।
चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जांजगीर, सक्ती, डभरा, व अन्य राज्य चेन्नई, होगा। इच्छुक युवा जो उक्त रोजगार मेला में शामिल होना चाहते है वे अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों तथा जिला रोजगार कार्यालय के रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर रोजगार मेला में शामिल हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर चाम्पा/सक्ती से संपर्क किया जा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

