home page

बलरामपुर : 13 जुलाई को लगेगा जिलास्तरीय रोजगार मेला

 | 

बलरामपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 13 जुलाई को जिलास्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बलरामपुर द्वारा आयोजित इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और 1,470 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसकी जानकारी आज बुधवार को जिला प्रशासन ने दी।

रोजगार मेला 13 जुलाई (सोमवार) को सुबह 10:30 बजे से जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में आयोजित होगा। इसमें चिकित्सा क्षेत्र की एसआर हॉस्पिटल, दुर्ग, तकनीकी क्षेत्र की वेदांता स्किल स्कूल तथा बैंकिंग क्षेत्र की नीट इंटरएक्ट फाइनेंस बैंकिंग सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान शामिल होंगे।

मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। कुल 1,470 पदों में टेक्नीशियन के 150, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 50, फिटर, वेल्डर, सोलर सिस्टम इंस्टॉलर, प्लंबर और टेक्नीशियन के 95, सुपरवाइजर के 75, सिक्योरिटी गार्ड के 620, कंप्यूटर ऑपरेटर के 40, डॉक्टर के 70, मेडिकल टेक्नीशियन के 35, नर्सिंग के 35 तथा मैनेजर के 55 पद शामिल हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र और इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथि पर अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय