पीएम-किसान योजना से खेती की जरूरतें पूरी कर रहे रोहित कुर्रे
जांजगीर-चांपा, 17 अक्टूबर (हि. स.)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है। इसी क्रम में बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम चांपा निवासी किसान रोहित कुर्रे को भी योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है।
कुर्रे ने बताया कि खेती उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। कृषि कार्यों के लिए खाद, बीज सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने में खर्च होता है। ऐसे में योजना के तहत मिलने वाली राशि से खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। इससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक खर्चों का प्रबंधन करने में सुविधा होती है।
योजना से लाभान्वित होने पर रोहित कुर्रे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

