home page

बलरामपुर में आधी रात ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, चालक गंभीर घायल

 | 
बलरामपुर में आधी रात ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, चालक गंभीर घायल


बलरामपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रविवार की देर रात करीब 12 बजे शुभम पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकराई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, सब्जियों से लदी पिकअप वाहन क्रमांक बीआर 45 जीबी 2146 अंबिकापुर की ओर से आ रही थी। शुभम पेट्रोल पंप के पास पहुंचने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकालने में मदद की और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय