home page

सूरजपुर : राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर रेना जमील

 | 
सूरजपुर : राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर रेना जमील


सूरजपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। सूरजपुर जिले में राजस्व विभाग के लंबित मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर आज सोमवार कलेक्टर रेना जमील की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अनुविभागों और तहसीलों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और कोई भी मामला निर्धारित समय-सीमा से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आम नागरिकों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।

कलेक्टर ने न्यायालयवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख सुधार, भू-अर्जन, पट्टा वितरण और अभिलेख दुरुस्तीकरण सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय