सेवानिवृत्त आईएएस गणेश शंकर मिश्रा बने राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, आदेश जारी
रायपुर 26 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की ओर से बुधवार देर शाम आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, गणेश शंकर मिश्रा का कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगा और आगामी निर्देश जारी होने तक वे इस पद पर बने रहेंगे। उनकी नियुक्ति को राज्य की नीति निर्माण और विकास योजनाओं को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन ने स्पष्ट किया है कि उनकी नियुक्ति की सेवा शर्तें और अन्य भत्ते पृथक से जारी किए जाएंगे। गणेश शंकर मिश्रा का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

