home page

बलरामपुर : पुनर्वास नीति के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने ली बैठक

 | 
बलरामपुर : पुनर्वास नीति के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने ली बैठक


बलरामपुर, 30 जून (हि.स.)। मंगलवार को कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक ली। अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुनर्वास नीति-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को सम्मानजनक पुनर्वास देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना इस नीति का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा जिनकी संपत्ति या आजीविका को नुकसान पहुंचा है, उन्हें पात्रता के अनुसार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि जिले में ऐसे 92 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं, जिनमें पात्र हितग्राहियों को पुनर्वास नीति के तहत शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीति का उद्देश्य नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों को राहत देना और आत्मसमर्पित नक्सलियों का पुनर्वास सुनिश्चित करना है।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय