home page

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, श्रद्धा और विश्वास का पर्व : डॉ. रमन सिंह

 | 
रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, श्रद्धा और विश्वास का पर्व : डॉ. रमन सिंह


रायपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार काे कहा कि भारतीय सामाजिक व्यवस्था आज संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमारी सामाजिक व्यवस्था में भाई-बहन का रिश्ता एक ऐसा पवित्र संबंध है, जिसकी दूसरी कोई मिसाल नहीं है। रक्षाबंधन विशेष रूप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है। यह भाई-बहन के स्नेह, श्रद्धा और विश्वास के धागे से बंधा हुआ है। इसलिए इसे अपनत्व और प्रेम के बंधन से रिश्तों को मजबूत करने वाला पर्व कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन सनातन संस्कृति का एक श्रेष्ठ उदाहरण है, जो संपूर्ण विश्व में भारतीय सामाजिक व्यवस्था को विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। देश में हर जाति और धर्म के लोग इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाते हैं। यह रक्षाबंधन की महत्ता, सामाजिक समरसता और सर्वव्यापकता का परिचायक है।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल