home page

राजपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद गुप्ता का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

 | 
राजपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद गुप्ता का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर


बलरामपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजपुर अरविंद गुप्ता का बीते देर शाम उपचार के दौरान निधन हो गया। उन्होंने अंबिकापुर में शाम करीब 7 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से शिक्षा विभाग एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अरविंद गुप्ता राजपुर विकासखंड में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शिक्षा विभाग में उनके निधन की सूचना के बाद अधिकारी-कर्मचारियों एवं परिचितों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय