home page

रायपुर प्रेस क्लब में दो अगस्त को होगा 'सुर श्रद्धांजलि' कार्यक्रम

 | 

- मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि एवं किशोर कुमार की जयंती पर पत्रकार देंगे संगीतमय श्रद्धांजलि

रायपुर, 1 अगस्त (हि. स.)। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा स्वर सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि एवं महान पार्श्वगायक स्वर्गीय किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर संयुक्त रूप से दोनों गायक कलाकारों की याद सुर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 2 अगस्त को सायं 6:00 बजे मधुकर खेर स्मृति प्रेस क्लब भवन, रायपुर प्रेस क्लब परिसर में किया जाएगा।

इस संगीतमय संध्या में पत्रकार साथी अपने पसंदीदा गीतों के माध्यम से दोनों महान गायकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री टंकराम वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध गायक, छत्तीसगढ़ी कलाकार एवं विधायक अनुज शर्मा उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में कुल 34 पत्रकार साथी अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। संगीत प्रेमियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पत्रकारों की सुरमयी प्रस्तुतियों का आनंद लेने तथा दोनों महान गायकों को सामूहिक संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर