home page

बलरामपुर जिले में अब तक 1092.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

 | 
बलरामपुर जिले में अब तक 1092.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज


बलरामपुर, 24 अगस्त (हि.स.)।कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से आज सोमवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून 2026 से अब तक 1092.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। प्रतिवेदित दिनांक को तहसील बलरामपुर में 58.3 मिमी, डौरा-कोचली में 130 मिमी, कुसमी में 88 मिमी, सामरी में 28.2 मिमी, चांदो में 52.4 मिमी, शंकरगढ़ में 66.4 मिमी, रामानुजगंज में 59.4 मिमी, रामचंद्रपुर में 64.2 मिमी, राजपुर में 45.8 मिमी, वाड्रफनगर में 24.2 मिमी, रघुनाथनगर में 18.4 मिमी तथा चलगली में 135.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 1 जून 2026 से अब तक बलरामपुर तहसील में 1207.5 मिमी, डौरा-कोचली में 1337.1 मिमी, कुसमी में 2207 मिमी, सामरी में 915.3 मिमी, चांदो में 918.7 मिमी, शंकरगढ़ में 1129.5 मिमी, रामानुजगंज में 857.7 मिमी, रामचंद्रपुर में 975.4 मिमी, राजपुर में 569.8 मिमी, वाड्रफनगर में 1114.8 मिमी, रघुनाथनगर में 1019.1 मिमी एवं चलगली में 855.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय