मुख्यमंत्री का जगदलपुर एयरपोर्ट में जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने की अगवानी
| Sep 28, 2026, 17:38 IST
जगदलपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सोमवार को बस्तर प्रवास पर आगमन के दौरान माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में भााजपा के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अगवानी की।
मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह एवं सचिव राहुल भगत भी पहुंचे। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, नगर निगम के सभापति खेमसिंह देवांगन, कमलचंद्र भंजदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बीएन मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

