home page

जिले में 13 से 23 मार्च तक होगा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

 | 

शिविरों में आवेदनों व शिकायतों का किया जाएगा त्वरित निराकरण

जांजगीर-चांपा 07 मार्च (हि.स.)। शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र हितग्राहियों के संतृप्तिकरण के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विकासखंडों में क्लस्टर स्तर पर 12 से 23 मार्च को प्रातः 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही प्राप्त होने वाले आवेदन और शिकायतों का भी निराकरण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाएगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार 12 मार्च को विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत मुड़पार (शिवरीनारायण) के ग्राम पंचायत भवन में, 13 मार्च को बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत पहरिया के हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण में, 19 मार्च को बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत झर्रा के प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में, 20 मार्च को विकासखंड पामगढ़ के ग्राम चोभट्ठी के हाईस्कूल मैदान में एवं 23 मार्च को विकासखंड अकलतरा के ग्राम पंचायत अमोरा के सिद्धबाबा मंदिर प्रांगण में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कर प्राप्त प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT