home page

जांजगीर-चाम्पा के लिए गर्व का क्षण, राजेश पाण्डेय को राष्ट्रपति पदक

 | 
जांजगीर-चाम्पा के लिए गर्व का क्षण, राजेश पाण्डेय को राष्ट्रपति पदक


जांजगीर-चाम्पा, 14 अगस्त (हि. स.)। जिले के लिए गर्व और गौरव का विषय है। जांजगीर निवासी एवं छत्तीसगढ़ होमगार्ड्स एवं सिविल डिफेंस में अतिरिक्त कमांडेंट जनरल राजेश पाण्डेय को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर “राष्ट्रपति पदक – विशिष्ट सेवा” से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। यह सम्मान पुलिस एवं सुरक्षा सेवाओं में उत्कृष्ट और दीर्घकालीन योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

राजेश पाण्डेय के इस महत्वपूर्ण सम्मान की खबर सामने आने के बाद जांजगीर-चाम्पा जिले में हर्ष का माहौल है। अंचल के लोगों ने इसे पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए पाण्डेय को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उनके सम्मान से जिले का नाम राष्ट्रीयस्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

राजेश पाण्डेय की सेवायात्रा में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान बनाई। राष्ट्रपति पदक जैसे प्रतिष्ठित सम्मान के लिए उनका चयन जांजगीर-चाम्पा की युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी माना जा रहा है।

अंचलवासियों का कहना है कि यह केवल राजेश पाण्डेय का सम्मान नहीं, बल्कि जांजगीर-चाम्पा की मिट्टी और यहां के लोगों के लिए भी गौरव का क्षण है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT