एक दिन की एसपी बनीं प्रिया की पहल पर विद्यालय में लगा वाटर कूलर
कोंडागांव, 29 नवंबर (हि.स.)। शासकीय हाई स्कूल जैतपुरी, फरसगांव में विद्यार्थियों की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए एसपी कोंडागांव पंकज चंद्रा के आदेशानुसार वाटर कूलर लगवाया गया, जिसका उद्घाटन छात्रा प्रिया नेताम ने आज रविवार काे किया। वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध होने से अब विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल मिल सकेगा। विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने इस पहल और सहयोग के लिए एसपी पंकज चंद्रा के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में विद्यालय की छात्रा प्रिया नेताम को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने अपने विद्यालय में पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए इसके निराकरण के लिए वाटर कूलर लगाए जाने का निर्देश दिया था। छात्रा प्रिया नेताम की इस पहल पर एसपी पंकज चंद्रा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए विद्यालय में वाटर कूलर लगवाने के निर्देश दिए। उनके आदेश के अनुपालन में विद्यालय में वाटर कूलर स्थापित किया गया, जिसका उद्घाटन छात्रा प्रिया नेताम ने आज रविवार काे किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

