home page

प्रतापपुर में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, 275 लोगों को मिला उपचार और परामर्श

 | 
प्रतापपुर में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, 275 लोगों को मिला उपचार और परामर्श


सूरजपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज मंगलवार को प्रतापपुर के न्यू बस स्टैंड स्थित मंगल भवन में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणि पैकरा की उपस्थिति में हुआ।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से उपचार और परामर्श दिया। कुल 275 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। परामर्श के बाद जरूरत के अनुसार औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य, खंड चिकित्सा अधिकारी प्रतापपुर, आरोग्य भारती के पदाधिकारी, शिक्षक और विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार पौधों का रोपण भी किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शिविर के आयोजन में शिविर प्रभारी सहित आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहयोग किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय