home page

प्रशंसा पांडे दाे अक्टूबर काे संसद भवन नई दिल्ली में छग का करेंगी प्रतिनिधित्व, दी गई शुभकामनाएं

 | 
प्रशंसा पांडे दाे अक्टूबर काे संसद भवन नई दिल्ली में छग का करेंगी प्रतिनिधित्व, दी गई शुभकामनाएं


बिलासपुर, 01 अक्टूबर (हि.स.)। संसद भवन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहीं प्रशंसा पांडे को उनके महाविद्यालय शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में गुरुवार काे सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। महाविद्यालय के प्राचार्य कमलेश सहित प्रोफेसर मंजू माधुरी बाजपेयी, सीमा मिश्रा एवं डॉ. पूजा शर्मा सहित अन्य प्राध्यापकों ने प्रशंसा पांडे का अभिनंदन किया और उनके आगामी राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व के लिए शुभकामनाएं दी।

प्रशंसा पांडे का चयन 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। वे नेशनल यूथ पार्लियामेंट की प्रदेश विजेता हैं तथा विकसित भारत लीडर्स डायलॉग में भी राज्य स्तर पर अपनी उपलब्धि दर्ज करा चुकी हैं। पिछले दो वर्षों से वे नेशनल यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से विधानसभा स्तर पर युवाओं का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं।

युवा नेतृत्व के क्षेत्र में प्रशंसा पांडे को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से यूथ आइकाॅन की उपाधि भी प्राप्त है। बिलासपुर नशामुक्त भारत अभियान सहित युवाओं से जुड़े विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता कर चुकी हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के साथ आयोजित ‘खेल की बात’ एवं युवा संवाद जैसे कार्यक्रमों में भी यूथ आइकाॅन के रूप में सहभागिता की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल