home page

कांकेर स्वामी आत्मानंद कॉलेज में बीएससी प्रवेश के लिए 14 अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

 | 
कांकेर स्वामी आत्मानंद कॉलेज में बीएससी प्रवेश के लिए 14 अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन


कांकेर, 01 अगस्त (हि.स.)। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कांकेर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी बॉयोलॉजी (केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी/केमिस्ट्री, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी) तथा बीएससी मैथ्स (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स/फिजिक्स, बायोलॉजी, मैथेमेटिक्स) प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है।

महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने 12वीं (विज्ञान संकाय) उत्तीर्ण की है और उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल www.smkvbastar.in के माध्यम से 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

महाविद्यालय ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट www.sagemmckanker.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा कार्यालयीन समय में महाविद्यालय के दूरभाष 07868-299288 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। महाविद्यालय प्रबंधन ने पात्र विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाकर निर्धारित समय पर आवेदन करने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे