home page

नैला रेलवे स्टेशन पर पुलिस और आर पी एफ की संयुक्त जांच, संदिग्ध यात्रियों व सामानों की हो रही सघन चेकिंग

 | 
नैला रेलवे स्टेशन पर पुलिस और आर पी एफ की संयुक्त जांच, संदिग्ध यात्रियों व सामानों की हो रही सघन चेकिंग


नैला रेलवे स्टेशन पर पुलिस और आर पी एफ की संयुक्त जांच, संदिग्ध यात्रियों व सामानों की हो रही सघन चेकिंग


जांजगीर-चांपा, 29 जुलाई (हि. स.)। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से बुधवार को जांजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत नैला रेलवे स्टेशन में पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों की जांच की गई।

कोतवाली पुलिस, नैला पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन के बाहर, प्लेटफार्म सहित अन्य स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। टीम ने यात्रियों के सामानों की भी जांच की और संदिग्ध लगने वाले लोगों से पूछताछ की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और रेलवे स्टेशन पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए की गई है। त्योहारों, भीड़भाड़ वाले समय और यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस एवं RPF द्वारा समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं।

संयुक्त टीम ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस या रेलवे सुरक्षा बल को दें। साथ ही यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।नैला रेलवे स्टेशन पर चलाए गए इस संयुक्त जांच अभियान से स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की सक्रियता देखने को मिली।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT