पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसान को मिली आर्थिक मजबूती, 23वीं किस्त से खरीफ की तैयारी हुई आसान
जांजगीर-चांपा, 6 जुलाई (हि. स.)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिले के किसानों के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है। बलौदा विकासखंड के ग्राम जर्वेच के किसान दिलेश कुमार कश्यप ने बताया कि योजना के तहत मिली 23वीं किस्त की राशि से उन्होंने खरीफ सीजन की तैयारियां समय पर पूरी कर ली है।
किसान दिलेश कुमार कश्यप ने बताया कि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग वे उन्नत किस्म के बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में करते हैं। इसके अलावा बाड़ी में सब्जी उत्पादन के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी इसी राशि से हो जाती है।
उन्होंने कहा कि समय पर कृषि सामग्री उपलब्ध होने से फसल की बुवाई और देखभाल बेहतर तरीके से हो पाती है, जिससे उत्पादन बढ़ने और आय में सुधार की उम्मीद रहती है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों का आर्थिक बोझ कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और खेती के कार्य बिना किसी वित्तीय परेशानी के समय पर पूरे हो रहे हैं।
किसान दिलेश कुमार कश्यप ने किसानों के हित में संचालित इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना छोटे और मध्यम किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

