पामगढ़ में 11 जुआरी गिरफ्तार, 22,300 रुपये नकद और पांच माेटरसाइकिल जब्त
जांजगीर-चांपा, 02 अक्टूबर (हि. स.)। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुटरा में पुलिस ने देर रात जुआ खेल रहे 11 आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से 22,300 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और 5 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपिताें के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एक अक्टूबर की देर रात थाना पामगढ़ पुलिस, साइबर थाना और रिस्पांस टीम को ग्राम कुटरा में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 11 लोगों को पकड़ा।
पुलिस ने मौके से भूपेन्द्र कश्यप (20), मनमोहन (43), बेनीराम निषाद (32), अमन बर्मन (29), मुकेश कुमार कश्यप (27), आशीष कुमार कश्यप (20), आर्यन सिंह राठौर (26), आलोक राठौर (23), राजन कुमार लहरे (21), सोहित कुमार कश्यप (34) और दिनेश कश्यप (28) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपिमें में पामगढ़, कुटरा, आरसमेटा, जांजगीर और मुलमुला थाना क्षेत्र के निवासी शामिल हैं।
पुलिस ने जुआरियों के पास से 22,300 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और 5 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। मामले में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।
हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

