home page

छग : किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई

 | 
छग : किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई


छग : किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई


रायपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। कृषि विभाग एवं शासन की योजनाओं के सहयोग से बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कृषक अब परंपरागत तरीके को छोड़कर पैडी ट्रांसप्लांटर के माध्यम से धान की रोपाई कर रहे हैं। इससे रोपाई में लगने वाला समय कम हुआ है साथ ही उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

वर्तमान खरीफ सीजन में विकास खंड पलारी के ग्राम सकरी (स) के प्रगतिशील कृषक लेखराम साहू और बहोरन साहू द्वारा अपने खेत में पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की रोपाई की जा रही है। कृषक लेखराम साहू ने बताया कि पहले मजदूरों से रोपाई करवाने में 2-3 दिन लग जाते थे और ₹5000- 6000 प्रति एकड़ खर्च आता था। अब ट्रांसप्लांटर से 1 एकड़ की रोपाई मात्र 2-3 घंटे में हो जा रही है और लागत भी लगभग ₹2000 कम हो गई है। सीधी लाइन में रोपाई होने से पौधों की ग्रोथ भी अच्छी है

पैडी ट्रांसप्लांटर के लाभ-

दिन में 6-8 एकड़ तक रोपाई संभव,मजदूरी एवं समय दोनों की बचत,रोपाई के समय मजदूरों की अनुपलब्धता की समस्या दूर हुई।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, पौधे से पौधे व कतार से कतार की दूरी बरकरार रखने व 12 से 15 दिन का पौधा का रोपण करने से उत्पादन में वृद्धि होती है साथ ही कीट व्याधि कम लगती है उत्पादन भी 15-20 प्रतिशत तक बढ़ती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर