home page

सायकल ऑन संडे का आयोजन सात जून को

 | 

बलौदाबाजार, 5 जून (हि. स.)। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “संडे ऑन सायकल ” विशेष अभियान का आयोजन सात जून, रविवार को प्रातः 6 बजे से किया जाएगा।

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य आमजन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।

साइकिल रैली का शुभारंभ योग भवन, पंचशील नगर बलौदाबाजार से होगा। रैली योग भवन से प्रारंभ होकर परशुराम चौक, कार्यालय नगर पालिका, गौरव पथ रोड, यातायात कार्यालय से मेन रोड, दशहरा मैदान, ज्ञान गंगा विधा मंदिर स्कूल से यू-टर्न लेकर पुनः दशहरा मैदान, बस स्टैंड, गार्डन चौक, तहसील कार्यालय, कलेक्ट्रेट रोड से योग भवन में सम्पन्न होगी।

इस आयोजन में युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया जाएगा।आयोजन में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों एवं समूहों के लिए पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर