जगदलपुर : माड़िया चौक के नाम में नहीं हाेगा कोई बदलाव , पूर्ववत रहेगा नाम
| Oct 8, 2026, 17:09 IST
जगदलपुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। शहर का ऐतिहासिक माड़िया चौक अपने मूल नाम से ही पहचाना जाएगा। गत दिवस इसके विकसित भारत चौक के रूप में नए नामकरण को लेकर जारी हुआ समाचार त्रुटिवश प्रसारित हो गया था। प्रशासन द्वारा माड़िया चौक के नाम में बदलाव को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह स्थल अपनी पारंपरिक व ऐतिहासिक पहचान के अनुरूप माड़िया चौक के नाम से ही निरंतर जाना जाएगा।
जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि नामकरण की प्रक्रिया केवल जगदलपुर के ऐसे चौक-चौराहों के लिए प्रस्तावित है, जिनका अब तक कोई आधिकारिक नामकरण नहीं हुआ है। पहले से स्थापित और नामांकित चौक-चौराहों के नाम में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

