नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह दाे जुलाई को, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि
जांजगीर-चांपा, 1 जुलाई (हि. स.)। नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 जुलाई, गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे आईटीआई ग्राउंड, बम्हनीडीह में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना एवं समस्त नवनिर्वाचित पार्षदगण शपथ लेंगे।
समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े अति विशिष्ट अतिथि होंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े तथा जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

