home page

मंत्रिमंडल में नए पुराने चेहरे होंगे शामिल, जानिए किसे मिलेगा मौका

 | 
सीएम विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल की जल्द घोषणा करेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ दिल्ली से लौट आए हैं। इसका मतलब है कि रविवार को वे दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने गए थे। सीएम विष्णु देव साय ने नए मंत्रिमंडल के सदस्यों की सूची लेकर दिल्ली में आलाकमान से बातचीत की। हरी झंडी लेकर दिल्ली से लौटने के बाद, मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय आलाकमान से मुलाकात के बाद पार्टी जल्दी पत्ते खोलेगी। इसमें नए और पुराने चेहरे भी शामिल होंगे।

 सीएम साय ने मंत्रिमंडल के गठन की जानकारी के साथ धान खरीद को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया है, उसे पूरा किया जायेगा। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। विष्णुदेव साय मंत्री मंडल में नए पुराने चेहरे शामिल होंगे। बता दें कि दिल्ली से हाई कमान के ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ​सीएम विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल की जल्द घोषणा करेंगे।