रायपुर : जिले में 30 अगस्त को नीट- पीजी परीक्षा 2026 हाेगी आयोजित
| Aug 21, 2026, 21:01 IST
रायपुर, 21 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट- पीजी परीक्षा 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर रायपुर उपेन्द्र किण्डो एवं पुलिस विभाग से सहायक पुलिस आयुक्त नंदनी ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

