home page

बस्तर में नक्सली खत्म नहीं हुए, जिंदा है खूंखार नक्सली गणेश उइके : छविंद्र कर्मा

 | 
बस्तर में नक्सली खत्म नहीं हुए, जिंदा है खूंखार नक्सली गणेश उइके : छविंद्र कर्मा


दंतेवाड़ा, 29 मई (हि.स.)। केंद्र और राज्य सरकार बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे का दावा कर रही है। इस बीच स्व. महेंद्र कर्मा के पुत्र और कांग्रेस महामंत्री छविंद्र कर्मा ने शुक्रवार काे बयान जारी कर कहा कि, बस्तर में नक्सली बड़े स्तर पर दोबारा स्थानीय युवाओं की भर्ती कर रहे हैं। गांव-गांव में अब भी नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम की गतिविधियां जारी है।

छविंद्र कर्मा ने दावा किया है कि बस्तर में नक्सली खत्म नहीं हुए हैं, बल्कि वे दोबारा बड़ी ताकत के साथ वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10-20 की संख्या में नक्सली आज भी गांवों में सरपंचों की बैठकें ले रहे हैं। छविंद्र कर्मा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सुरक्षाबलाें ने जिस खूंखार नक्सली कैडर गणेश उइके को मारने का दावा किया है, वो जिंदा है। छविंद्र ने चुनौती देते हुए कहा कि, अगर नक्सली खत्म हो गए हैं, तो बस्तर आला पुलिस अधिकारी हमें लिख कर दे दें कि हम बिना सुरक्षा के किसी भी गांव में साइकिल से जा सकते हैं। जिस दिन ऐसा होगा, मैं मान लूंगा कि नक्सलवाद का खतरा टल गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे