home page

सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, सौंपा ज्ञापन

 | 
सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, सौंपा ज्ञापन


सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, सौंपा ज्ञापन


बलरामपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और यूट्यूब पर प्रसारित एक विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में आज शनिवार को सेन-नाई समाज के पदाधिकारियों ने बलरामपुर-रामानुजगंज के पुलिस अधीक्षक और रामचंद्रपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा है।

आवेदन में समाज की ओर से कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित गाने में सेन-नाई समाज के प्रति अपमानजनक, अमर्यादित और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। समाज का आरोप है कि गीत के माध्यम से समुदाय को नीचा दिखाने और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

समाज की ओर से पुलिस को गाने का सोशल मीडिया लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। आवेदन में संबंधित गायक, गीतकार और पूरी डिजिटल टीम के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने, आरोपितों की गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

आवेदन में सेन-नाई समाज ने कहा है कि समाज के लोग जिले में शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ जीवन यापन करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर किसी समुदाय के प्रति अपमानजनक या जातिसूचक सामग्री प्रसारित किए जाने से सामाजिक भावनाएं आहत होती हैं।

समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने और विवादित सामग्री के प्रसारण पर भी आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय