home page

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से आसान हुआ सफुरा बाई का सफर, अब जरूरी कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता होगी कम

 | 
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से आसान हुआ सफुरा बाई का सफर, अब जरूरी कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता होगी कम


जांजगीर-चांपा, 08 अक्टूबर (हि. स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर दिव्यांगजनों के लिए सुविधा और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रहा है। ग्राम उरैहा निवासी सफुरा बाई के लिए कुटराबोड़ में आयोजित सेवा सेतु शिविर नई उम्मीद लेकर आया।

शिविर में उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे अब उनके लिए रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आवागमन आसान हो गया है।

अब खुद कर सकेंगी आवागमन

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से पहले सफुरा बाई को आने-जाने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ती थी। अब वे अपने जरूरी कामों के लिए स्वयं आवागमन कर सकेंगी। उनके लिए यह वाहन महज आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सफुरा बाई ने बताया कि पहले कहीं आने-जाने के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने के बाद उनकी यह परेशानी काफी हद तक कम होगी। इससे उनके दैनिक जीवन में सुविधा के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई राह

सेवा सेतु शिविर के माध्यम से मिली यह सहायता सफुरा बाई के लिए सुविधा के साथ आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की सौगात बनी है। उन्होंने सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत इस तरह की पहल जरूरतमंद लोगों के जीवन को आसान बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT