home page

मड़वा विद्युत संयंत्र में 4.50 लाख की लागत से बना आधुनिक जिम का हुआ शुभारंभ

 | 
मड़वा विद्युत संयंत्र में 4.50 लाख की लागत से बना आधुनिक जिम का हुआ शुभारंभ


जांजगीर-चांपा, 22 अक्टूबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल की गई है। संयंत्र के श्रम कल्याण केंद्र (जूनियर क्लब) में लगभग 4.50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित जिम का शुभारंभ आज गुरुवार काे आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता जांगड़े ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता रजनीश जांगड़े ने कर्मचारियों को नई सुविधा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। वर्तमान समय में व्यस्त दिनचर्या के बीच शारीरिक फिटनेस बनाए रखना आवश्यक हो गया है। ऐसे में जिम की सुविधा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए लाभकारी साबित होगी।

मुख्य अभियंता ने सभी कर्मचारियों से जिम की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य से न केवल कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से भी सक्रिय रहता है।

उल्लेखनीय है कि मड़वा विद्युत संयंत्र के श्रम कल्याण केंद्र में लगभग 4.50 लाख रुपये की लागत से जिम तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य संयंत्र में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को नियमित व्यायाम एवं शारीरिक फिटनेस के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।

जिम के शुभारंभ अवसर पर आकृति महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य, स्तुति महिला मंडल की अध्यक्ष रितु रेड्डी सहित महिला मंडल की अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT