home page

महासमुंद : बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने 20 अगस्त को कोडार डेम में होगी मॉक ड्रिल

 | 

महासमुन्द, 17 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण महासमुन्द के संयुक्त तत्वावधान में जिले में गुरुवार 20 अगस्त को प्रातः 10 बजे शहीद वीर नारायण सिंह कोडार डेम में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

यह मॉक ड्रिल जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा साथ ही इसके माध्यम से आम नागरिकों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की घबराहट न करें। यह केवल प्रशिक्षण एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए आयोजित अभ्यास है। अभ्यास के दौरान नागरिकों से शांति एवं संयम बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी प्रसारित न करने की अपील की गई है। साथ ही नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन एवं संबंधित विभागों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल