ग्राम अटूकपल्ली में लगा चलित थाना, ग्रामीणों को कानून के प्रति किया जागरूक
बीजापुर, 23 नवंबर (हि.स.)। जिले के ग्राम पंचायत अटूकपल्ली में चलित थाना का आयोजन साेमवार काे किया गया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कर विभिन्न सामाजिक, कानूनी एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
चलित थाना के माध्यम से ग्रामीणों को बस्तर फाइटर भर्ती, यातायात नियमों के पालन, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। इसके साथ ही गुम हुए मोबाइल की शिकायत एवं बरामदगी की प्रक्रिया, म्यूल अकाउंट (बैंक खातों के साइबर अपराध में दुरुपयोग) तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। इसके अलावा ग्रामीणों को वृद्धा पेंशन योजना, घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए पॉक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
पुलिस द्वारा आयोजित इस जनसंवाद का उद्देश्य ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक करना, उनकी समस्याओं को सुनना तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करना रहा। इस पहल से ग्रामीणों को अपने अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी सहायता के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

