home page

विधायक आये एक्शन मोड पर, तो भर गए शाम तक पूरे गड्डे और हो गया सडक का डामरीरकरण

 | 
विधायक आये एक्शन मोड पर, तो भर गए शाम तक पूरे गड्डे और हो गया सडक का डामरीरकरण

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का सक्रिय पहलु अब दिखाई दे रहा है, और इसका एक उदाहरण मंगलवार को देखा गया। मंगलवार की सुबह, उन्होंने अपने मॉर्निंग वाक के दौरान नेहरू नगर गुरूद्वारा के पास पहुंचकर देखा कि वहां बड़ी-बड़ी गड्ढे हैं और दुर्घटनाएं हो सकती हैं, तो उन्होंने तत्काल निगम के जोन 1 के अधिकारियों को बुलाया और स्पष्ट चेतावनी दी कि इस समस्या का समाधान आज शाम तक होना चाहिए। विधायक रिकेश सेन ने समझाया कि उनका एक्शन मोड सफल रहा है जब उन्होंने देर शाम को नेहरू नगर गुरूद्वारा के पास जाकर देखा कि गडढ़ों को भर दिया गया है और यहां डामरीकरण भी हो गया है। शेष कार्य बुधवार को होगा। नवनियुक्त विधायक रिकेश सेन द्वारा शहर में व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ लगातार मीटिंगों का आयोजन करके कर्मियों को प्रेरित किया जा रहा है।

एवं जनहित में सभी अव्यवस्थित परिस्थितियों को ठीक करने की हिदायत उनके द्वारा दी जा रही है परंतु आज का माजरा ही अलग था। उन्होंने बताया कि वो मॉर्निंग वॉक पर सुबह निकले थे और शहर के हृदय स्थल स्थित धार्मिक आस्था के केंद्र नेहरू नगर गुरुद्वारा पर जब पहुंचे तो नेहरू नगर गुरुद्वारा चौक स्थित सड़क की बदहाल स्थिति को देखने के पश्चात वो बर्दाश्त नहीं कर सके। उनके द्वारा तत्काल नगर पालिका निगम नेहरू नगर जोन क्रमांक-1 के अधिकारियों को तत्काल तलब किया और सड़क एवं चौक की खस्ताहाल स्थिति के लिए उन्हें फटकार लगाई। शाम 5 बजे तक समय सीमा निर्धारित करते हुए परिस्थितियों को ठीक करने एवं सड़क का डामरीकरण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि शाम  तक स्थितियां ठीक नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारी शाम शहर से बाहर जाने के लिए तैयार रहें। अब अधिकारियों को समझना होगा कि सत्ता परिवर्तन हो चुका है और जनहित के कार्यों में हो रहा है विलंब को उनके द्वारा कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शाम तक इस मार्ग का डामरीकरण एवं नेहरू नगर गुरुद्वारा चौक का सौंदरीकरण कार्य नहीं की जाने की स्थिति पर इसका खामियाजा आज जिम्मेदार अधिकारियों को भुगतना पड़ेगा। आपको बता दें कि विधायक रिकेश सेन शाम साढे 7 बजे पुन: गुरूद्वारा चौक नेहरू नगर स्थल निरीक्षण पर पहुंचे। यहां दिन भर काम चला और खस्ताहाल गड्ढे भर कर पुन: डामरीकरण किया  गया। जोन अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आज चौक की सड़क को दुरूस्त किया गया साथ ही कल भी यहां दिन भर काम चलेगा। यह मार्ग बेहतर करने रात में भी काम किया जाएगा।