वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जशपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत
| Nov 19, 2026, 13:03 IST
जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया अभिनंदन
रायपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के आज गुरुवार काे जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई पट्टी में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर प्रभारी मंत्री चौधरी का अभिनंदन किया।
प्रभारी मंत्री चौधरी के आगमन पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, भरत सिंह, कृष्णा राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

