home page

गांधी-शास्त्री जयंती पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया माल्यार्पण

 | 
गांधी-शास्त्री जयंती पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया माल्यार्पण


गांधी-शास्त्री जयंती पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया माल्यार्पण


गांधी-शास्त्री जयंती पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया माल्यार्पण


कोरबा, 2 अक्टूबर (हि. स.)। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कोरबा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री देवांगन ने बुधवारी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने कोसाबाड़ी चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के प्रसिद्ध ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश का स्मरण किया।

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, गोपाल मोदी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास और पंकज देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी