home page

निबंध प्रतियोगिता से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, कलेक्टर-एसपी ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 | 
निबंध प्रतियोगिता से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, कलेक्टर-एसपी ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित


कोरबा, 4 अगस्त (हि. स.)। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत विकासखंडवार विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका पर अपने विचार भी साझा किए।

कोरबा विकासखंड में सेजेस पम्पहाउस के कक्षा 11वीं के छात्र आयुष केशरवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के कक्षा 12वीं के राजकुमार मरावी द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा की कक्षा 11वीं की छात्रा तानी राठौर तृतीय स्थान पर रहीं।

पाली विकासखंड में शासकीय हाई स्कूल हरनमुड़ी की कक्षा 9वीं की छात्रा माही कश्यप ने प्रथम, सेजेस पाली की साक्षी पाली ने द्वितीय और शासकीय हाई स्कूल कोरबी की मनीषा पटेल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कटघोरा विकासखंड से शासकीय हाई स्कूल विजयनगर की अनुष्का अनंत प्रथम, सेजेस हिंदी माध्यम ढेलवाडीह की पवित्रवती कोल द्वितीय और सेजेस गोपालपुर की उमा देवांगन तृतीय रहीं।

पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में पीएम श्री सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा की संध्यावती आमोर्ज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेजेस सिंघिया की साक्षी सारथी द्वितीय और सेजेस गुरसिया की दीपमाला सिदार तृतीय स्थान पर रहीं।

करतला विकासखंड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा की नीलिमा चौहान प्रथम तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरेली की रश्मि मिरी द्वितीय स्थान पर रहीं।

सम्मान समारोह के दौरान छात्र आयुष केशरवानी ने सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के महत्व पर अपनी बात रखते हुए सभी से नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय, डीएमसी बल्लभ दास वैष्णव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी