home page

बीजापुर में विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 संचालित कर स्वच्छता का दिया संदेश

 | 
बीजापुर में विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 संचालित कर स्वच्छता का दिया संदेश


बीजापुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के कलेक्टर विश्वदीप के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज शनिवार काे विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के अंतर्गत जिले भर में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों सहित विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

अभियान के अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट (1098), मिशन शक्ति, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल देखरेख संस्थाओं सहित विभागीय कार्यालयों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में परिसर की साफ-सफाई के साथ अभिलेखों एवं सामग्री का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान का उद्देश्य शासकीय संस्थाओं में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। विभाग द्वारा स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत एवं सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी संस्थाओं में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे