कोरबा : 14 अप्रैल को बंद रहेगा पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानें
| Apr 10, 2026, 18:17 IST
कोरबा 10 अप्रैल (हि.स.)। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को 14 अप्रैल को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। उक्त तिथि में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के विशिष्ट अवसर पर पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करने के निर्देश समस्त पशुवधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों दिए गए हैं। उक्त तिथि में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है तो मांस जब्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

