home page

एमसीबी : जिले में अब तक 708.4 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

 | 

एमसीबी/ 16 अगस्त (हि.स.)। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 16 अगस्त तक 708.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 841.8 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 551.0 मिमी केल्हारी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील चिरमिरी में 804.2 मिमी, तहसील मनेन्द्रगढ़ में 841.8 मिमी, तहसील खड़गवां में 579.5 मिमी, तहसील भरतपुर में 725.5 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 748.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल