home page

बस्तर के अबूझमाड़ में नक्सलियों ने बनाया अपना ठिकाना

 बस्तर के नक्सल मोर्चे से एक चौकाने वाली वीडियो सामने आई है।
 | 
7

जगदालपुर । बस्तर के नक्सल मोर्चे से एक चौकाने वाली वीडियो सामने आई है। यह वीडियो नक्सलियों के सुरंग की है। कई किलोमीटर लंबी इन सुरंगों का उपयोग नक्सली अपनी सुरक्षा के लिए करते हैं। यह सुरंग बस्तर के अबूझमाड़ में मिले हैं। बता दे की अबूझमाड़ को नक्सलियों की अघोषित राजधानी कहा जाता है। सुरक्षा बल के जवान अब धीरे-धीरे नक्सलियों की इसी राजधानी में प्रवेश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बस्तर में सुरक्षा बलों की बढ़ती पैठ को देखते हुए नक्सलियों ने अपने नेताओं को सुरक्षित के लिए ये सुरंगे बनाई है।