home page

दो लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

 | 
दो लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने दो लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। इस इनामी नक्सली का नाम महेंद्र किशतैया बेलदी है, जो पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने इसके ऊपर कुल दो लाख रुपये का इनाम रखा था। गढ़चिरौली पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि सुरक्षाबलों की आवाजाही के बारे में नक्सलियों को जानकारी देने के इरादे से वेलादी दमरांचा के पास नदी के किनारे संदिग्ध रूप से घूम रहा था। जिसके बाद जिला पुलिस ने अपने सी-60 कमांडो और सीआरपीएफ कर्मियों के साथ एक अभियान चलाया और वेलादी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र किशतैया बेलदी इस वर्ष की शुरुआत में कापेवांचा और नैनेर जंगलों के बीच वन अधिकारियों पर हुए हमले में शामिल था। नक्सली पर भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसने वर्ष 2009 में कथित तौर पर नक्सलियों की आपूर्ति टीम के सदस्य के रूप में काम करना शुरू किया था। पुलिस के अनुसार, वह दिसंबर 2017 में सैंड्रा इलाके में एक मुठभेड़ और मई 2023 में सैंड्रा गांव में एक निर्दोश नागरिक की हत्या में शामिल था।