home page

माकड़ी ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा में योगदान: एक नई दिशा की ओर

 विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत, माकड़ी में बुधवार को विकासखण्ड मुख्यालय पहुंची सुश्री लता उसेण्डी।
 | 
hf

कोंडागांव: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत, माकड़ी में बुधवार को विकासखण्ड मुख्यालय पहुंची सुश्री लता उसेण्डी। इस मौके पर विधायक ने समृद्धि की दिशा में ग्रामीणों के साथ एक सामूहिक संवाद किया और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में योगदान करने का संकल्प लिया। सुश्री उसेण्डी ने बताया कि यह अभियान भारत को विश्व में अग्रणी बनाने की दिशा में गति प्रदान कर रहा है और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का मुख्य उद्देश्य है।

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश का पूरे विश्व में सम्मान बढ़ा है। भारत को विकसित बनाने की कल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उस मार्ग पर वे चल पड़े हैं हम सब उनके साथ है। घर पर शौचालय, हर घर नल से जल पहुंचाकर वे गरीबों की सेवा कर रहे हैं। उनके द्वारा गरीबों के कल्याण हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।

इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा 12 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 लोगों को प्रशस्ति पत्र, 5 हितग्राहियों को उज्जवला योजनांतर्गत एलपीजी कनेक्शन से लाभान्वित किया गया इसके साथ ही 26 हितग्राहियों का विभिन्न योजना के तहत आधार सीडिंग का कार्य किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।