home page

कोरबा में अवैध कबाड़ कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन ठिकानों पर चला बुलडोजर

 | 

कोरबा, 16 मार्च (हि. स.)। कोरबा में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए आज शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में संचालित अवैध कबाड़ यार्डों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

प्रशासनिक कार्रवाई के तहत राता खार क्षेत्र में कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू के अवैध रूप से बनाए गए यार्ड को तोड़ दिया गया। बताया गया कि यह यार्ड बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था और यहां बड़ी मात्रा में कबाड़ का भंडारण किया जाता था।

इसी तरह रामनगर इलाके में तनवीर कबाड़ी के ठिकाने पर भी बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे में बने ढांचे को हटाया गया। वहीं कोरकोमा क्षेत्र में संचालित एक अन्य अवैध कबाड़ यार्ड पर भी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

नगर निगम के डिप्टी कलेक्टर नीरज कौशिक ने बताया कि शहर में बिना अनुमति संचालित कबाड़ यार्डों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि राताखार, रामनगर और कोरकोमा क्षेत्रों में कार्रवाई से पहले संबंधित कारोबारियों को नोटिस भी जारी किए गए थे।

वहीं प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि नगर निगम की ओर से पुलिस बल की मांग किए जाने पर करीब 30 से 40 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया था। पुलिस बल ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर पूरी कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी