home page

महतारी वंदन योजना से अनीता कश्यप को घरेलू खर्चों के प्रबंधन और बचत में मिल रही मदद

 | 
महतारी वंदन योजना से अनीता कश्यप को घरेलू खर्चों के प्रबंधन और बचत में मिल रही मदद


जांजगीर-चांपा 15 अक्टूबर (हि. स.)। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के दैनिक जीवन में उपयोगी साबित हो रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित सहायता से महिलाएं घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ अपनी बचत की योजना भी बना पा रही हैं।

नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमोरा निवासी अनीता कश्यप भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त होती है। वे इस राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं के अनुसार करती हैं और खर्चों के बाद कुछ राशि भविष्य की जरूरतों के लिए बचाकर रखने का प्रयास करती हैं। योजना से मिलने वाली राशि से अनीता कश्यप को छोटे-मोटे घरेलू खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। नियमित सहायता मिलने से वे अपने खर्चों की बेहतर योजना बना पा रही हैं। साथ ही, बचत के जरिए भविष्य में होने वाले आवश्यक खर्चों के लिए भी राशि सुरक्षित रखने में उन्हें सहूलियत मिल रही है। अनीता कश्यप ने योजना से मिल रही सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT