home page

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के लिए करवाया गया महामृत्युंजय मंत्र जाप व हवन

 | 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के लिए करवाया गया महामृत्युंजय मंत्र जाप व हवन


जगदलपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु के लिए सावन के पवित्र मास में आज गुरुवार काे अंतिम दिन महामृत्युंजय मंत्र जप एवं हवन का आयोजन रियासत कालीन श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में किया गया।

विगत तीन दिनों से अनवरत मंत्र का जाप पंडितो द्वारा किया जा रहा था। आज चौथे दिवस पूर्णाहुति हवन का कार्यक्रम किया गया, जिसमें पूरे बस्तर संभाग से ग्रमीणाें सहित सभी समाजों और संगठनों और राजनैतिक दल के लाेग बड़ी संख्या में शामिल होकर पूर्णाहुति के सहभागी बने । पूर्णाहुति किरण देव के बड़े भ्राता कुमार जयदेव के द्वारा संपन्न कराया गया ।

विदित हाे कि बागेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ लौटते समय झांसी के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में चोटिल हुए भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में सफल शल्य क्रिया (ऑर्थो सर्जरी) संपन्न हाेने के बाद 06 अगस्त गुरुवार को महामृत्युंजय जाप आयोजन समिति के द्वारा उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना हेतु महामृत्युंजय मंत्र जप दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे तक किया गया । महामृत्युंजय मंत्र जप एवं हवन काे संपन्न करवाने में 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के प्रतिष्ठित पंडिताें ने युवा पंडि़त सुधांसू पाढी के नेतृत्व में पूरे विधि-विधान से करवाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे