किरण देव के दीर्घायु, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय जप, हवन का आयाेजन
जगदलपुर, 05 अगस्त (हि.स.)। बागेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ लौटते समय झांसी के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में चोटिल हुए भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घ्रायु के लिए 6 अगस्त को महामृत्युंजय मंत्र जप एवं हवन का आयाेजन किया गया है।
नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में सफल शल्य क्रिया (ऑर्थो सर्जरी) संपन्न हाेने के बाद गुरुवार काे महामृत्युंजय जाप आयोजन समिति के द्वारा जगदलपुर विधायक किरण देव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना हेतु महामृत्युंजय मंत्र जप एवं हवन का आयाेजन रियासत कालीन श्रीजगन्नाथ मंदिर में दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे तक किया गया है। महामृत्युंजय जाप आयोजन समिति ने महामृत्युंजय मंत्र जप एवं हवन की समापन पूर्णाहुति के पावन अवसर पर समस्त बस्तर वासियाें काे सादर आमंत्रित किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

